देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। पुराने मामले के एक नामजद अभियुक्त को कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के कानिजोर गांव निवासी कमल दास है। जानकारी के अनुसार आरोपी महीनों से फरार चल रहा था। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले के बारे में जानकारी लेने के बाद कोर्ट में पेश कराया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...