हरिद्वार, जनवरी 3 -- हरिद्वार के पुराने औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल सड़क का निर्माण आखिरकार शुरू हो गया। इससे उद्योगपतियों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने इसके लिए 'हिन्दुस्तान' अखबार का भी आभार जताया। गौरतलब है कि पिछले महीने की आठ तारीख को 'उद्योगों के लिए बड़ी समस्या बन गईं बदहाल सड़कें, उद्यमियों का प्रदर्शन' शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और अब सड़क का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (आईएयू) के अनुसार, अगस्त 2024 में यहां सड़कों के अंदर सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन डेढ़ साल बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी थी। इस क्षेत्र में करीब 150 से अधिक उद्योग हैं, जिनका उत्पादन बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से प्रभावित हो रहा था। अब आईएयू के अध्...