फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद के आलू किसान अगैती आलू करके पछता रहे हैं। नए आलू पर जो उम्मीदें की थीं वह टूट गयी हैं। मंडी में सही रेट नही मिल पा रहे है। अभी भी आलू 600 से 700 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से ही बिक रहा है। जबकि पिछले वर्ष इसी समय में आलू 1500 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से बिक रहा था। पुराना आलू जो कि बाहर नही जा पा रहा है उसकी भी अपने जिले में ही खपत हो रही है। यह भी कारण है कि नए आलू पर मंदी का साया है। जनपद में अगैती आलू पर किसान खासा भरोसा करते हैं जिससे कि उन्हें शुरुआत में ही अच्छी खासा आय प्राप्त हो जाती है। इसी कारण से जनपद में अगैती आलू का रकवा भी ठीक ठाक हुआ। वैसे जनपद में 45 हजार हेक्टेयर के आस पास किसानों ने आलू की बुवाई की है। इसमें करीब 15 से 20 हजार हेक्टेयर में किसानो ने अगैती आलू...