हरदोई, फरवरी 21 -- पाली। कस्बे के बैरियर चौराहे से सांडी खेड़ा तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में था। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। लेकिन इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। पुरानी सड़क को तोड़े बिना ही उसके ऊपर नई परत डाली जा रही है। जबकि नियमानुसार पहले पुरानी सतह हटाकर मजबूत बेस तैयार किया जाना चाहिए। इसके बाद कोलतार और गिट्टी का मिश्रण डालकर सुदृढ़ सड़क निर्माण किया जाता है। लोगों का कहना है कि सड़क पर गिट्टी और तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.