लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- मझगईं थाने के बोटनपुरवा गांव में सोमवार दोपहर बाद पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांववालों के अनुसार गांव के शिवपूजन, मोहन, भोले और विकास ने अरुण को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। अरुण और उसके घरवालों के विरोध करने पर उनको लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बचाने पहुंचीं मां मीनादेवी और बहन गोल्डी को भी पीट दिया। इससे मीनादेवी, अरुण और गोल्डी चोटिल हो गए। पास के लोगों के आ जाने पर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसवालों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.