कौशाम्बी, अगस्त 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद भरवारी के गौशाला मोहल्ले की उर्मिला देवी पत्नी रामधन ने बताया कि चार अगस्त 2025 को शाम करीब 6.30 बजे उसके नंदोई बड़े लाल घर आए थे। वह पति से आपस में बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इस बीच पहुंचे पड़ोसी लल्लू पुत्र केशन ने पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपने बेटों संजय व सचिन के साथ मिलकर साले-बहनोई की पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.