पीलीभीत, जनवरी 27 -- पीलीभीत। थाना बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम कनपरी निवासी मीरादेवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके गांव के ही बाबूराम,जगदीश से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि 20 जनवरी को शाम करीब चार बजे दोनों आरोपियों ने अपने रिश्तेदार राकेश,विक्रम निवासी ग्राम सरदाह थाना गजरौला ने गजरौला क्षेत्र के ग्राम पिंडरा रोड पर उसके साथ मारपीट की। उसे डंडों से बेरहमी से पीटा गया। उसके पति सर्वेश ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...