रुडकी, जनवरी 31 -- क्षेत्र के गांव धीरमजरा में कुछ व्यक्तियों ने पुरानी रंजिशन के चलते एक युवक से मारपीट कर दी। इस मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। धीरमजरा गांव निवासी धर्मवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही कुछ युवक ने उनके बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार व पंच से मारपीट की गई। इस हमले में उनका बेटा दिवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को तहरीर देते हुए पांच युवकों को नाम दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने धर्मवीर की तहरीर के आधार पर...