सोनभद्र, फरवरी 7 -- रेणुकूट,हिंदुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तुर्रा बाजार निवासी यशवंत वर्मा उर्फ राजू पुत्र स्वर्गीय दुधनाथ ने थाना पिपरी में दी गई तहरीर में बताया की गुरुवार को दोपहर के समय उनका 24 वर्षीय पुत्र विशाल वर्मा अपनी गिट्टी-बालू की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान श्रेयांश साहनी पुत्र वीरेंद्र साहनी, सतीश यादव उर्फ जुन्नू पुत्र कामेंद्र यादव, राहुल एवं अवनीश एक साथ वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से विशाल वर्मा पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर और पीठ में गं...