मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। गरहां थाना क्षेत्र के पटियासा गांव में बुधवार की सुबह पुरानी रंजिश में अनिल कुमार राम पर रॉड से हमला किया गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। परिजनों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर पटियासा निवासी जख्मी अनिल राम ने गरहां थाना में पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे दरवाजे पर बैठा था, तभी अशोक राम भोज की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अशोक राम अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडा और रॉड लेकर आ धमका और रॉड से सिर पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। थानेदार अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि जख्मी के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.