गोरखपुर, फरवरी 24 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज क्षेत्र के भेउसा उर्फ बनकटा टोला बर्रोही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे रणवीर प्रताप सिंह पुत्र रामनजर सिंह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से गोरखपुर जा रहे थे। आरोप है कि गांव से लगभग 200 मीटर आगे टावर के पास गांव के ही विजय प्रताप पुत्र स्व. शमशेर सिंह, दिनेश सिंह पुत्र रणविजय सिंह, मुन्नू सिंह, नरेश तथा पंकज सिंह निवासी पड़ीरी थाना भलुअनी, जनपद देवरिया समेत दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी स्कूटी रोक ली। पीड़ित का आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया...