मिर्जापुर, दिसम्बर 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता । शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ले में शनिवार की रात दस बजे के करीब पुरानी रंजिश में मनबढ़ ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय मनीष गौड़ रात अपने मोहल्ले में था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी पहुंचा और उसने चाकू से हमला कर दिया। गले व चेहरे पर चाकू लगने से मनीष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की जानकारी होते ही शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाल दया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.