बलिया, फरवरी 10 -- बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौंता निवासी आयुष सिंह को सोमवार की रात कुछ लोगों ने गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गयी। एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि आरोपियों की खोजबीन में तीन टीमों को लगाया गया है। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों ने गोली मारी है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जानकारी होते ही रात में ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामलें की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...