कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहा निवासी गुलाम साबिर ने बताया कि गुरुवार की शाम वह स्थानीय चौराहे पर खड़ा था। तभी डृंड़ीबाग निवासी सगे भाई शिव प्रसाद, गुरु प्रसाद अपने सहयोगी उमाशंकर के साथ आए और पुरानी रंजिश पर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...