फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 13 -- कायमगंज । अताईपुर जदीद गांव के रामू ने सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि जब वह घर पर मौजूद नहीं था तभी गांव के ही घन सिंह, पप्पू , बबलू , विकास निवासी उपरोक्त, प्रमोद निवासी ग्राम मदारपुर, अमित निवासी ग्राम अलेपुर, महेश ने पुरानी जमीनी रंजिश के चलते गाली-गलौज की, जिस पर परिजनों ने 112 नम्बर पुलिस को सूचना देकर बुलाया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त लोगों के रिश्तेदारों व महिलाओं को समझाकर समझौता करा दिया था। इसके बाद लगभग 9 बजे जब वह गोदाम से मजदूरी कर घर वापस आ रहा था तभी रास्ते में उक्त लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उसकी आवाज सुनकर जब उसकी मां संतोषी व परिजन बचाने आए तो उक्त लोगों ने लात-घूसों व डण्डों व बेल्टो व मोटर साइकिल की चैन से मारपीट की। मारपीट के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.