कौशाम्बी, फरवरी 22 -- पइंसा निवासी सुभाष चंद्र अग्रहरि ने बताया कि 20 फरवरी को वह किसी काम से मंझनपुर इलाके के कोडर गया था। वहां मंझनपुर क्षेत्र के ही चक थांभा निवासी अंशू सिंह व अशोक कुमार मिल गए। पुरानी रंजिश को लेकर इन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...