उन्नाव, नवम्बर 5 -- चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी रामनाथ पुत्र शिवरतन मौर्या ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि सोमवार देर शाम राजाबाग की बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच परेंदा गांव निवासी शुभम सिंह, गोलू पंडित, इलाइची का लड़का और एक अज्ञात व्यक्ति सहित चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में रोक लिया। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी से हमला कर जख्मी कर दिया। इस दौरान मोबाइल व जेब में रखे पांच सौ रुपये कहीं गिर गए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.