बदायूं, मार्च 16 -- सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी में शनिवार रात एक युवक पर फायरिंग की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पुलिस की मदद से युवक को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। गांव के रहने वाले संकेत 18 वर्ष पुत्र भूपेंद्र सिंह घर के बाहर टहल रहा था। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों से उसका पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार रात मौका पाकर कुछ हमलावर एकजुट होकर पहुंचे और अचानक उस पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए, लेकिन हमलावरों के डर से कुछ नहीं कर सके। फायरिंग के दौरान गोली संकेत के पेट के बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.