गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़या चौक में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के चौराहे पर सामान लेने गए युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बढ़या चौक निवासी उमाशंकर सिंह ने पीपीगंज थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका बड़ा बेटा पिंटू घरेलू सामान खरीदने के लिए गांव के चौराहे पर गया था। सामान लेकर लौटते समय गांव के ही श्याम सिंह उर्फ विजय सिंह, अनुज, रवी प्रकाश, विक्रम प्रजापति और रामसिंह ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले बाइक से धक्का देकर पिंटू को सड़क पर गिरा दिया, इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी ...