सहारनपुर, फरवरी 2 -- गंगोह थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सराजपुर तकीपुर निवासी गुरदीप पुत्र जयसिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भतीजे अमन पुत्र गुरदयाल, आकाश पुत्र संजय व शेखर पुत्र सुशील 20 जनवरी की शाम लखनौती से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव से पहले नदी के पुल के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे विशाल पुत्र जसवीर, नितिन पुत्र जयकुमार, प्रदीप पुत्र सुरेन्द्र, अमित पुत्र सुन्दर, सुरेन्द्र पुत्र जयपाल निवासी ग्राम सराजपुर तकीपुर तथा उनका एक अज्ञात साथी सामने आ गए। आरोप है कि सभी ने अवैध व आधुनिक हथियारों से लैस होकर तीनों को घेर लिया और तमंचों से जान से मारने की नीयत से फा...