हरदोई, फरवरी 22 -- सुरसा। नेवादा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के साथ अवैध असलहों से फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नेवादा निवासी तोताराम और गोकरन के बीच पिछले तीन सालों से रंजिश चली आ रही है। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस ने पांच का शांति भंग में चालान कर चेतावनी दी थी। रविवार को गोकरन और उनका पुत्र श्यामनारायन खेत में पंपसेट लगाने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान तोताराम के बेटे अखिलेश, मनोज व परिवार के सुधीर ने श्यामनारायन पर लाठी से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे गोकरन को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष के अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने...