मिर्जापुर, मार्च 23 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गजरिया गांव में पुरानी रंजिश में शनिवार को हुई मारपीट में दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रथम पक्ष से गजरिया गांव निवासी आकाश धरकार ने दिए तहरीर में बताया कि शनिवार को चाचा के घर बाल बनवाते समय परसिया खुर्द गांव निवासी राममूर्ति,राकेश तथा बड़ौहा गांव निवासी मेघई व अवधराज पुरानी रंजिश को लेकर पिटाई कर रहे थे। इसी बीच बचाव के लिए आई मां लखनी को मार कर चोटिल कर दिए। वहीं जान से मारने की भी धमकी दी है। दूसरे पक्ष से राम मूरत ने तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर आकाश गाली देते हुए मारपीट कर ली। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.