आजमगढ़, फरवरी 2 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बीकापुर गांव में रविवार की दोपहर को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया। बरदह के बीकापुर निवासी सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि विपक्षी से पुरानी रंजिश चल रही है। दोपहर को अपने दरवाजे के बाहर बैठ था। इसी दौरान विपक्षी कई लोगों के साथ लाठी-डंडे के साथ आए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर सभी मिलकर मारने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी चंदा देवी, बहन काजल, करीना को भी मारपीट कर घायल कर दिए। मारपीट की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों को देख कर हमलवार फरार हो गए। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा...