कौशाम्बी, जून 5 -- करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव की श्यामकली पत्नी सुखलाल ने बताया कि बुधवार की शाम पड़ोसी पुरानी रंजिश को लेकर उसके बेटे संदीप को गाली दे रहे थे। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। बेटे को पिटता देख बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह मां-बेटे की जान बचाई। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि पिटाई से घायल मां-बेटे का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी हरिमोहन, उसके बेटे टुल्लू, शनि व परिवार के गुलाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.