कौशाम्बी, जनवरी 4 -- कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटी समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कादीपुर गांव की नीता देवी पत्नी सूबेदार सरोज ने बताया कि शनिवार की शाम उसकी बेटी का देवर विकास निवासी कादिराबाद उसके घर आया था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव का जगन्नाथ उसको गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे गुलशन, आशू व सहयोगी अनीस उर्फ गोलकइया के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसे व उसकी बेटी पूनम देवी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने सभी की जान बचाई। मंझनपुर कोतवाल सुनील सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.