कौशाम्बी, जुलाई 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुरवा गांव की मीरा देवी पत्नी मनभरत ने बताया कि 17 जुलाई की रात पड़ोसी हरछाठी पुरानी रंजिश के चलते दरवाजे के सामने खड़ा होकर गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान उसने अपने पिता कमलेश, भाई लाला व बहन को भी बुला लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके बाहर निकलते ही आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बेरहमी से पिटाई भी की। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी संजना को भी जमकर पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने मां-बेटी की जान बचाई। महेवाघाट थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल मां-बेटी का मेडिकल करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.