गंगापार, जनवरी 30 -- पुरानी रंजिश में चार आरोपियों ने मां बेटी को गालियाँ देते हुए पीटा और नाद, चन्नी तोड़ा। पीड़िता के तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत कुखुड़ी गाँव निवासिनी कुसुम देवी पत्नी लल्लन प्रसाद ने थाने में तहरीर दी कि पुरानी रंजिश में पड़ोसी कमला प्रसाद मिश्रा, संजय मिश्रा, राजेश मिश्रा व मोहित मिश्रा ने पुरानी रंजिश में वाद विवाद किया। रोकने पर गाली देते हुए महिला को पीटने लगे और नाद चन्नी तोड़ दिया। शोर सुनकर जब कुसुम की बेटी विज्ञानी बीच बचाव के लिए आयी, तो आरोपियों ने उसे भी पीटा, जिससे माँ बेटी दोनों को चोटें आयीं। तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...