फतेहपुर, फरवरी 9 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के रोहिल्लापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। जिसमें महिला और उसकी बेटियां घायल हो गई हैं। गांव निवासी हसीना पत्नी रियाजुल हसन ने बताया कि आठ फरवरी को वह खेत पर काम करने जा रही थी, तभी गांव के एजाज अहमद, नसरीन बानो, जाफरीन, ननका समेत अन्य लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सिर, चेहरे और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर बचाव को पहुंची उसकी दोनों बेटियों को भी आरोपितों ने पीट दिया, जिससे वे भी घायल हो गईं। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...