बाराबंकी, जून 12 -- सिरौलीगौसपुर। बदोसराय थाना के किंतूर गांव में गन्ने के खेत सिंचाई कर घर लौट रहे पिता-पुत्र को विपक्षी ने पुरानी रंजिश में पीट दिया। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम किन्तूर निवासी जयसिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पुत्र बलराम यादव के साथ गन्ना के खेत की सिंचाई करके लौट रहा था। सरयू नदी के बांध पर पुरानी रंजिश को लेकर बाबा वर्मा, छोटे लाल वर्मा व लल्ला निवासी लालापुरवा मजरे अलीनगर उन्हें रोक लिया। विपक्षी ने लाठी डंडा व भाला से उनपर हमला कर दिया। इसमें जय सिंह व उसका पुत्र बलराम यादव घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.