जौनपुर, फरवरी 9 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कुल 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया। मौके से सभासद, प्रधान सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने धन्नेपुर तिराहे के पास करीब दो घंटे तक सड़क जाम किया। पुलिस के अनुसार, धन्नेपुर गांव में जमीन और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसी विवाद में आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। लाठी, डंडे और हॉकी से पीटकर घायल किया गया। इस घटना में 25 वर्षीय सावन मौर्य, 40 वर्षीय नीरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.