गंगापार, दिसम्बर 10 -- कौंधियारा, हिंस। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पहले से बनाई गई योजना के तहत बाइक से घर लौट रहे युवकों का रास्ता रोककर उन पर चाकू, सरिया और लाठी-डंडों से हमला बोला। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बेलवा निवासी सुभाष चन्द्र पटेल ने बताया कि वह 9 दिसंबर की शाम करीब 7:30 बजे अपने मित्र जयसिंह पटेल पुत्र विजय शंकर पटेल के साथ कांटी से बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान गांव के कन्हैया पटेल, श्याम बाबू पटेल, कुलदीप पटेल तथा वीरन पटेल पुत्रगण विश्वनाथ पटेल ने पुरानी रंजिश के चलते उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार चाकू, सरिया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.