मथुरा, जून 13 -- बाजना थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर में खेत पर जा रहे दो सगे भाइयों कुशल व पवन ने पुरानी रंजिश के चलते नामजदों पर मारपीट कर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। घायलों को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को गांव जाफरपुर, नौहझील निवासी पवन और कुशल अपने खेत पर जा रहे थे। पीड़ित पवन का आरोप है कि दोनों भाईयों को खेत पर जाते समय पीछे से आये तीन नामजदों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों के ऊपर तेजाब फैंक कर झुलसा दिया। पीड़ित का आरोप है कि नामजदों से पुराना विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। वे काफी दिन से राजीनामा करने को दबाव बना रहे हैं। राजीनामा करने से मना करने पर हमला किया गया है। थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक घटना के संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.