रुडकी, जनवरी 29 -- सोहलपुर सिकरौढ़ा गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों, पंच और धारदार हथियारों से हमले में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सोहलपुर सिकरौढ़ा गांव निवासी मेहरबान बुधवार को अपने परिवार के साथ घर पर था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही चार युवक लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज कर हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...