फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- कंपिल, संवाददाता खेतलपुर सौरिया गांव के मजरा अनरतला में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने के साथ टकोरे भी चले। वहीं दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार और असलहे से लैस होकर हमला करने की बात कही है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। अनरतला निवासी प्रवीस ने बताया कि वह अपने साथी अजीत के साथ कटिया रेलवे क्रॉसिंग से प्रसाद लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के चार युवकों ने बीच रास्ते में रोककर गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंचे प्रवीस के बड़े भाई रमेशचंद्र, पत्नी अर्चना और चचेरे भाई महिमा चंद्र के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने रमेशचंद्र को टकोरा मारकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के सुधीर ने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.