कौशाम्बी, दिसम्बर 26 -- मंझनपुर, संवाददाता पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव में गुरुवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दंपती समेत परिवार के छह लोगों की पिटाई की गई। इससे सभी को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। जाफरपुर महावां निवासी इमरान ने बताया कि पड़ोसियों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर गुरुवार की शाम वह गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी सकीना, बेटी रुख्सार, बेटे निहाल, भतीजे जैनब, भाई कामरान व भाभी सबा को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह सभी की जान बचाई। घटना की सूचना के बाद पहुंची यूपी-112 पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.