बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थाने के निवाइच गांव निवासी तेज प्रताप वर्मा ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार को सुबह वह लामा जाने के लिए महाराणा प्रताप चौक में वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी अभिषेक, उसके भाई राजेंद्र व राकेश आए और गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। मना किया तो लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...