फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 17 -- कायमगंज, संवाददाता अलीगंज रोड पर रुटौल के पास सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर ट्रक चालक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के डुण्डीगढ़ी पितौरा निवासी हीना ने दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब सवा आठ बजे उनके पति मुवीन खां ट्रक संख्या यूपी 76 एटी 4014 पर तंबाकू लादकर काटा कराने जा रहे थे। जैसे ही ट्रक रुटौल से आगे बढ़ा, धान मिल के पास अलीगंज रोड पर सुखवीर निवासी रुटौल, आशीष, बोबी और एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल व कार से पहुंचे और ट्रक को रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने मुवीन खां को ट्रक से नीचे उतारकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता के अनुसार मारपीट के दौरान आरोपितों ने पुलिस...