गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थानाक्षेत्र के भैंसहा टोला रघुनाथपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित महेंद्र निषाद ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे 15-20 युवक लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और हाकी लेकर उनके घर पहुंचे और हमला किया। मारपीट में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनके पिता का पैर टूट गया तथा चाचा को भी चोटें आईं। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...