सीतापुर, मार्च 30 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड तामसेनगंज में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश में एक युवक के ऊपर तमंचे से फायर किया गया। घटना में गोली पीड़ित के सिर के नजदीक से निकल गई। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित सहज उर्फ अंश श्रीवास्तव पुत्र रविन्द श्रीवास्तव निवासी गुरद्वारा रोड तामसेनगंज ने बताया कि शनिवार देर रात वह अपने घर के पास खड़ा था। तभी अर्जुन पुत्र महादेव निवासी चित्रा टाकीज सिविल लाइन, हर्ष उर्फ लिटिल राजपूत पुत्र नरेश निवासी प्रेमनगर और छोटू पुत्र राम किशन निवासी बाल्दा मोटरसाइकिल से आकर मुझे मां बहन की गालियां देते हुए कहने लगे कि गोली मारो साले को बचकर जाने न पाये। जिस पर हर्ष ने अपने हाथ में लिए तमंचे से मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर फायर कर दिया। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.