शाहजहांपुर, मार्च 19 -- सिंधौली। क्षेत्र के गाँव उल्लिया निवासी दिनेश सोमवार की सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बहनोई के भाई भविनपाल उर्फ नन्हे निवासी ग्राम कनेंग थाना आरसी मिशन ने गोट से तमंचा निकालकर दिनेश को बाएं पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घायल को गम्भीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक (अपराध) राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.