गंगापार, जून 11 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश को लेकर कछार में दो वर्गों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें पांच लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी में पहुंचाया जहां से सभी को एसआरएन रेफर कर दिया गया। घायलों में एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी है। नवाबगंज थाना अंतर्गत मुबारकपुर उपहार निवासी सुनील पाल पुत्र होरीलाल ने पुलिस को तहरीर दी। सुनील पाल ने पुलिस को बताया कि पूर्व में हुए विवाद मेरे चचेरे भाई बकरी चराने को लेकर शाहिल व अमन को लेकर 10 जून की शाम मेरे बड़े भाई अशोक पाल के घर पर विपक्षीगण महबूब, हसनैन, इरफान, हसीना, साहिल, शहजाद, अमन निवासीगण मुबारकपुर उपहार पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करने लगे। जब हमारे परिजनों ने ऐसा करने से ऐतराज किया ...