नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क क्षेत्र में कार सवार युवक पर लाठी-डंडे से हमला किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित की कार का काफी दूर तक पहले पीछा किया था। इसके बाद मारपीट की। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिल्वर सिटी सोसाइटी में सुंदर शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा निशांत कौशिक अपने दोस्त देवांश यादव के साथ 30 जनवरी की शाम नॉलेज पार्क स्थित एक जिम गया था। जिम से लौटते समय जब निशांत अपनी कार से हाईवे पर चढ़ा तो पीछे से 2-3 कारों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। कुछ आगे चलकर आरोपियों ने उसकी कार को घेर लिया और अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में निशांत के चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने हमला किया। कोतवाली प्रभा...