आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवददाता। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हरिऔध कला केंद्र में शिवरात्रि और होली के त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि, रमजान, होलिका दहन, होली, नवरात्रि, रामनवमी के त्योहार में किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि होली के दिन किसी को भी जबरदस्ती रंग न लगायें एवं शराब पीकर अभद्रता ना करें। उन्होंने कहा की पुरानी रंजिश को लेकर यदि किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि त्योहार पर सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न करायें। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.