गाज़ियाबाद, अप्रैल 22 -- मुरादनगर। थानाक्षेत्र के गांव मिल्क रावली में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव मिल्क रावली निवासी सुभाष शर्मा के घर के बाहर देर रात दबंग गालियां दे रहे थे। जब इसका विरोध किया तो उन्होने सुभाष शर्मा के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। जब उन्हें बचाने चचेरे भाई आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि सुभाष शर्मा को इतना पीटा कि वह गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुमित,वंश,संजीव व लक्की निवासी मिल्क रावली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.