गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद गुलरिहा क्षेत्र ग्राम जंगल हरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। क्षेत्र के जंगल हरपुर के भटोलिया टोला निवासिनी पीड़िता संगीता देवी का आरोप है कि 17 दिसम्बर को लगभग 10 बजे उसके पट्टीदार नेहा देवी, रामदरश, आशा, सोनू पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे। मारपीट में उसे चोटें आयी हैं। पुलिस आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.