भदोही, जनवरी 27 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सरई रजपुरानी गांव निवासी दिलीप कुमार मिश्रा ने तहरीर दिया। आरोप लगाया कि पड़ोस के ही मुलायम बिंद, कोमल बिंद, स्वतंत्र, तीर्थराज तथा गुलाब बिंद से पुरानी रंजिश है। आरोपितों ने दरवाजे पर आकर गालियां देना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए धर्मेन्द्र मिश्रा, माता सीता देवी आईं तो गुलाब ने ललकारा कि मारा डालो। जिस पर कोमल ने धर्मेन्द्र के सिर पर हाकी से वार कर दिया। आरोप मढ़ा कि आरोपितों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी गाली-गलौच किया। जिसमें सीता देवी, गायत्री देवी, पिंकी देवी को भी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह से बीच बचाव किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...