उन्नाव, फरवरी 13 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। मैनी खेड़ा निवासी अरुण सिंह पुत्र धनीराम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 11 फरवरी को उसका भांजा लाला और बहू सरिता गांव नयाखेड़ा में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि वहां मैनी खेड़ा निवासी ज्वाला सिंह और उसके पुत्र मोहित, अमित, रोहित व ललित ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...