देवरिया, जुलाई 16 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गुमतही उर्फ रमन छपरा में बुधवार की सुबह पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए युवक को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दो समुदाय का मामला होने के चलते पुलिस इस घटना को लेकर गंभीर है। गांव के दो पक्षों में पुरानी रंजिश चलती है। बुधवार की सुबह एक पक्ष भूमि पर जबरन कब्जा करने लगा। दूसरा पक्ष रोकने पहुंचा तो युवक पर दबंगों ने हमला बोल दिया और बेरहमी से पिटाई कर दिया। जिससे अंगीरा देवी का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला बचाव करने गई तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई की और मंगलसूत्र छीन लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र मौर्या ने बताया कि...