गोरखपुर, जनवरी 21 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन जयराज नगर में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान संतोष यादव (23) और शिवकुमार (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष रोजमर्रा का सामान खरीदने घघसरा कस्बे गए थे। इसी दौरान आमना-सामना होने पर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान संतोष यादव और शिवकुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.