मैनपुरी, नवम्बर 6 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला आशा में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। फायरिंग हुई तो गांव में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों में कैद हो गए। गोलियां दीवार तथा अन्य स्थानों पर जाकर धंस गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कुरावली घिरोर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। गांव में घटना के बाद तनाव फैल गया है। पुलिस माहौल पर नजर रख रही है। नगला आशा निवासी अरविंद पुत्र रामसनेहीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि गांव के दबंगों ने उसके पिता की हत्या कर दी थी। इस हत्या का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। गुरुवार की सुबह खेत में काम करते समय दूसरे पक्ष के लोग आ गए और गाली गलौज करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष के विजेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.